महाराष्ट्र : गन्ना भुगतान का मुद्दा विधान परिषद में गूंजा, किसानों के 298 करोड़ रुपये अब भी बकाया

मुंबई : महाराष्ट्र में गन्ना किसानों के एफआरपी (उचित एवं लाभकारी मूल्य) भुगतान का मुद्दा विधान परिषद में जोरदार तरीके से उठा। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में अधिकांश चीनी मिलों ने किसानों को भुगतान कर दिया है, लेकिन अब भी करीब 298 करोड़ रुपये का एफआरपी बकाया है, जिसे लेकर सदन में चर्चा हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 210 चीनी मिलों ने 1,045.63 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की है। 30 जून 2026 तक किसानों को एफआरपी के रूप में 40,148 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल देय राशि का 99.26 प्रतिशत है।

कई चीनी मिलों ने एफआरपी से अधिक भुगतान किया…

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट के अनुसार, कटाई और परिवहन खर्च सहित किसानों को कुल 40,446 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। इनमें से कुछ चीनी मिलों ने निर्धारित एफआरपी से अधिक दर पर गन्ना खरीदा, जिसके कारण कुल भुगतान 41,444 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस आधार पर भुगतान का प्रतिशत 102.47 फीसदी दर्ज किया गया। हालांकि, वास्तविक एफआरपी के हिसाब से अब भी 298 करोड़ रुपये किसानों को मिलने बाकी हैं।

162 चीनी मिलों ने किया 100 फीसदी भुगतान…

राज्य की 162 चीनी मिलों ने किसानों को एफआरपी का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। वहीं, 43 मिलों ने 80 से 99.99 प्रतिशत, दो मिलों ने 60 से 79.99 प्रतिशत और तीन मिलों ने 60 प्रतिशत से भी कम एफआरपी का भुगतान किया है।एफआरपी का भुगतान नहीं करने वाले 10 चीनी मिलों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरआरसी) जारी किए गए हैं।सरकार इन मिलों से किसानों की बकाया राशि की वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here