IMD: 24 जून से मुंबई में होगी मानसून की शरुआत

मुंबई, महाराष्ट्र: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जानकारी दी है की 24 जून तक मुंबई में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है।

IMD मुंबई ने कहा की, मानसून के रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

IMD के अनुसार मानसून की शुरुआत और संवहन स्थितियों के विलंबित प्रभावों के कारण दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मंगलवार को कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटों के लिए बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई थी ।

IMD ने 18 जून को देश में मानसून की शुरुआत होने की जानकारी प्रदान की थी ।

IMD ने कहा कि, 19 जून को दक्षिण पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी , गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में, बिहार के कुछ हिस्सों में और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

हालिया IMD बुलेटिन में कहा गया है कि, 21 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून चक्रवात बिपरजॉय के बाद अपने प्रक्षेपवक्र को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। मानसून में देरी के कारण कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश की कमी हो गई, और इस प्रकार अधिक बारिश की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम राज्यों में मानसून अपना रास्ता बना रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here