महाराष्ट्र : एफआरपी बकाया पर तीन और चीनी मिलों की संपत्ति जब्त करने के आदेश, किसानों के 255.18 करोड़ फंसे

पुणे: महाराष्ट्र के गन्ना आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) समय पर नहीं चुकाने वाली तीन और चीनी मिलों की संपत्ति आरआरसी (रिकवरी रेवेन्यू सर्टिफिकेट) के तहत जब्त करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के साथ ही 2025-26 के पेराई सत्र में आरआरसी कार्रवाई का सामना करने वाली चीनी मिलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि, जब्त की गई संपत्तियों की बिक्री कर किसानों के ₹255.18 करोड़ बकाया की वसूली कर उन्हें भुगतान किया जाए। इसके अनुसार अब राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

नासिक की अष्टलक्ष्मी शुगर ने 60,304 टन गन्ने की खरीद की थी। इसके बदले मिल को किसानों को ₹13.20 करोड़ एफआरपी का भुगतान करना था, लेकिन उसने केवल ₹10.58 करोड़ ही दिए, जिससे ₹2.62 करोड़ बकाया रह गए।सोलापुर की कमलाभवानी शुगर फैक्ट्री ने 4,21,516 टन गन्ने की पेराई की। इसके लिए उसे किसानों को ₹100.98 करोड़ एफआरपी का भुगतान करना था, लेकिन उसने केवल ₹91.17 करोड़ ही चुकाए। करीब ₹9 करोड़ बकाया रहने पर फैक्ट्री की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

धाराशिव की विठ्ठलसाई शुगर फैक्ट्री ने किसानों को ₹65.47 करोड़ एफआरपी का भुगतान किया, लेकिन 3,14,755 टन गन्ने की पेराई के आधार पर जांच में ₹10.76 करोड़ बकाया पाए गए। गन्ना आयुक्तालय में हुई सुनवाई के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसके खिलाफ आरआरसी के तहत कार्रवाई की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here