महाराष्ट्र: राज्य में अब पोर्टल पर गन्ने का पंजीकरण अनिवार्य

पुणे: राज्य की सभी मिलों को गन्ना सीजन 2024-25 के लिए अपने यहां पंजीकृत गन्ना क्षेत्र को चीनी आयुक्तालय द्वारा विकसित पोर्टल ‘महा ऊस रजिस्ट्री’ पर 15 जून तक भरना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीच चीनी मिलों की ओर से दी गई जानकारी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित मिल के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। ‘महा ऊस रजिस्ट्री’ पोर्टल से राज्य में गन्ना क्षेत्र, पेराई और चीनी उत्पादन का सटीक अनुमान लगाने में मदद होगी।

…’तो’ मिलों को पेराई लाइसेंस नहीं दिया जायेगा

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय ने सीधी चेतावनी दी है कि, राज्य में जो मिलें यह जानकारी नहीं भरेगी, उन्हें पेराई सीजन के लिए गन्ना पेराई का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। राज्य के चीनी निदेशक (प्रशासन) राजेश सुरवसे ने सभी सहकारी और निजी मिलों के लिए गन्ना पंजीकरण की जानकारी ऑनलाइन भरना अनिवार्य कर दिया है।

…ऐसे करें गन्ना पंजीकरण

http://usnondani.maha-info.com/ इस वेबसाइट पर गन्ना पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इस वेबसाइट पर क्षेत्र के ग्रामवार किसानों की जानकारी भरने का निर्देश दिया गया है। राज्य में गन्ना सीजन के दौरान गन्ना उत्पादन, गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन के सटीक आकलन के लिए राज्य में गन्ना किसानों की जानकारी के डिजिटलीकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है।

कमिश्नरेट ने ली फैक्ट्रियों की वर्कशॉप…

फैक्ट्री क्षेत्र के बाहर के गन्ना उत्पादकों के लिए गन्ना पंजीकरण क्षेत्र, राज्य के बाहर के गन्ना उत्पादकों के लिए यूजर आईडी एवं पासवर्ड एग्रीमेंट के अंतर्गत उपयोग की जाने वाली जानकारी का उपयोग यहां किया जाना चाहिए। गन्ना पंजीकरण अनुबंध के अंतर्गत गन्ना पंजीकरण क्षेत्र की जानकारी एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड करनी है। इस प्रारूप में एक संयुक्त प्रविष्टि आवश्यक है। इस संबंध में आयुक्तालय ने हाल ही में कारखानों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here