महाराष्ट्र : एफआरपी बकाया भुगतान के चलते राज्य की 15 चीनी मिलों पर आरआरसी कार्रवाई

पुणे: एफआरपी बकाया भुगतान के चलते राज्य की पांच और चीनी मिलों पर चीनी आयुक्त ने आरआरसी कार्रवाई की है। इनमें सोलापुर जिले की दो चीनी मिलें शामिल हैं। राज्य में अब तक आरआरसी कार्रवाई की गई 15 चीनी मिलों में से छह मिलें सोलापुर जिले की हैं। 15 अगस्त 2026 तक के चीनी आयुक्तालय की रिपोर्ट के अनुसार,राज्य की कुल 15 चीनी मिलों पर चीनी आयुक्त संजय कोलते ने आरआरसी कार्रवाई की है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 पेराई सत्र समाप्त होने के बावजूद 35 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का 215 करोड़ रुपये का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है। राज्य के हजारों गन्ना किसान अभी भी अपने बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। पेराई सत्र में भाग लेने वाली 210 चीनी मिलों में से 175 मिलों ने किसानों का 100 प्रतिशत एफआरपी भुगतान कर दिया है। राज्य की सभी चीनी मिलों ने मिलकर किसानों को देय कुल राशि का 99.47 प्रतिशत भुगतान कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 पेराई सत्र में महाराष्ट्र की चीनी मिलों ने 10.45 लाख मिलियन टन (एलएमटी) गन्ने की पेराई की। किसानों को कटाई और परिवहन शुल्क सहित कुल 40,446 करोड़ रुपये एफआरपी के रूप में देय थे।वर्तमान में 215 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। चीनी आयुक्तालय ने कहा है कि, बकाया भुगतान न करने वाली मिलों से राशि की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर एफआरपी का भुगतान न करने वाली 15 चीनी मिलों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (RRC) की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (RRC) के तहत गोकुल शुगर (धोत्री), भीमा सहकारी (टाकली सिकंदर), श्री संत कुर्मदास सहकारी (माढा), कमलाभवानी ग्लोबल (करमाला),भीमाशंकर शुगर, विठ्ठलसाई (उमरगा), केदारेश्वर मिल (अहिल्यानगर), एस.जे. शुगर डिस्टलरी (नासिक), अष्टलक्ष्मी शुगर इथेनॉल, (नासिक), सचिन घायाळ शुगर (पैठण, छत्रपति संभाजीनगर), अवताडे शुगर (मंगलवेढ़ा), सिद्धेश्वर मिल (सोलापुर), परली वैजनाथ (बीड), रायगांव शुगर (कडेगांव, सांगली), ग्रीन पावर शुगर (खटाव, सातारा) इन चीनी मिलों पर भी कार्रवाई की गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here