महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में गन्ना पेराई सत्र अंतिम चरण में; 2.17 करोड़ टन चीनी उत्पादन

छत्रपति संभाजीनगर : मराठवाड़ा क्षेत्र में गन्ना पेराई सत्र अब अपने अंतिम चरण में है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में अब तक लगभग 2.17 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, औसत उत्पादकता 9.47% रही। महाराष्ट्र में 2025–26 का गन्ना पेराई सत्र अगले कुछ दिनों में समाप्त होने की संभावना है। राज्य की 210 चीनी मिलों में से 183 मिलों ने पेराई सत्र पूरा कर लिया है।पिछले सीजन में इसी समय 184 मिलों ने पेराई बंद की थी।

25 मार्च 2026 तक राज्य का कुल चीनी उत्पादन 988.38 लाख क्विंटल तक पहुंच गया है। यह जानकारी आयुक्तालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से सामने आई है। अब तक 210 मिलों ने कुल 1042.88 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गन्ने की पेराई की है। वर्तमान में राज्य का औसत शुगर रिकवरी 9.48 प्रतिशत है। कुल मिलों में 103 सहकारी और 107 निजी क्षेत्र की हैं। उत्पादन और रिकवरी दोनों मामलों में कोल्हापुर क्षेत्र अग्रणी रहा है और यहां की सभी मिलों ने पेराई बंद कर दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर क्षेत्र की सभी 39 मिलों ने पेराई बंद कर दी है। यहां 210.46 एलएमटी गन्ने की पेराई के साथ राज्य में सर्वाधिक 11.02 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई है, जिससे 231.91 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। पुणे क्षेत्र में 32 में से 25 मिलों ने पेराई बंद कर दी है।यहां 224.99 एलएमटी गन्ने की पेराई हुई और 8.86 प्रतिशत रिकवरी के साथ 221.82 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ।

सोलापुर क्षेत्र में 49 में से 42 मिलों ने पेराई समाप्त कर दी है।यहां 220.09 एलएमटी गन्ने की पेराई के साथ 8.6 प्रतिशत रिकवरी दर्ज हुई है। अहिल्यानगर क्षेत्र पेराई में चौथे स्थान पर है, जहां अब तक 125.2 लाख टन गन्ने की पेराई कर 113.67 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है।यहां रिकवरी 9.08 प्रतिशत है और 28 में से 27 मिलें बंद हो चुकी हैं।

छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में 121.17 लाख टन गन्ने की पेराई से 99.84 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है, जबकि रिकवरी 8.24 प्रतिशत है। यहां 25 में से 16 मिलें बंद हो चुकी हैं और बाकी का सत्र अगले सप्ताह समाप्त होने की संभावना है। नांदेड़ क्षेत्र में 126.04 लाख टन गन्ने की पेराई से 119.01 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है, जहां रिकवरी 9.44 प्रतिशत है और सभी 30 मिलें बंद हो चुकी हैं।

अमरावती क्षेत्र में 12.16 लाख टन गन्ने की पेराई से 11.44 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है और रिकवरी 9.41 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां 4 में से 2 मिलों का सत्र समाप्त हो चुका है। नागपुर क्षेत्र में 1.96 लाख टन गन्ने की पेराई से 0.81 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है, जहां रिकवरी 4.13 प्रतिशत है और 3 में से 2 मिलें बंद हो चुकी हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here