महाराष्ट्र : एलपीजी गैस की कमी में स्थायी विकल्प, नेचुरल शुगर में गीले कचरे और बचे भोजन से बायोगैस का उत्पादन

धाराशिव : बिजली उत्पादन के लिए फसल कटाई के बाद खेतों में बचने वाले कचरे और अवशेषों का उपयोग करने वाले रांजणी (ता. कळंब) स्थित नेचुरल शुगर मिल के संस्थापक बी. बी. ठोंबरे ने अब गीले कचरे, फूड वेस्ट और बचे हुए भोजन से बायोगैस (एलबीजी) का उत्पादन शुरू किया है। उन्होंने सभी होटल, हॉस्टल, सार्वजनिक कैंटीन और नागरिकों से इस विकल्प का उपयोग करने की अपील की है। मिल के गेस्ट हाउस में पिछले पांच वर्षों से इसी बायोगैस का उपयोग किया जा रहा है। खाड़ी देशों में युद्ध की पृष्ठभूमि के कारण वर्तमान गैस संकट के बीच ठोंबरे ने देश की आत्मनिर्भरता के लिए एलपीजी का एक स्थायी विकल्प के रूप में बायोगैस प्रस्तुत किया है।

देश के पहले निजी चीनी मिलों में से एक माने जाने वाले रांजणी के नेचुरल शुगर मिल ने अपनी स्थापना से ही ऊर्जा और पानी बचत के कई प्रयोग किए हैं। गेस्ट हाउस में बायोगैस उत्पादन की यह पहल वर्तमान गैस संकट के समय विशेष ध्यान आकर्षित कर रही है। ठोंबरे की संकल्पना से यह बायोगैस परियोजना पिछले पांच वर्षों से चल रही है। गेस्ट हाउस के गीले कचरे और फूड वेस्ट से बने गैस का उपयोग 10 से 15 लोगों के खाना बनाने में नियमित रूप से किया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बी. बी. ठोंबरे ने कहा, वर्तमान में कई निर्माता रेडीमेड प्लास्टिक (एचडीपी) बायोगैस संयंत्र बनाते हैं। 2 से 100 घनमीटर क्षमता वाले बायोगैस प्लांट तैयार मिलते हैं। इन्हें तुरंत स्थापित करने पर बायोगैस उत्पादन शुरू किया जा सकता है। इससे खाना बनाने के लिए आवश्यक 50 से 75 प्रतिशत गैस की जरूरत पूरी हो सकती है। इस समय एलपीजी गैस की कमी के कारण कुछ जगहों पर होटल और सार्वजनिक मेस बंद हो गए हैं। ऐसे राष्ट्रीय संकट के समय बायोगैस जैसे स्थायी विकल्प को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।

ठोंबरे ने आगर बताया की, भारतीय पारंपरिक तकनीक काफी उन्नत रही है। इसी के चलते वर्षों से घरेलू बायोगैस (गोबर गैस) की अवधारणा प्रचलित है। गांवों में कई किसान परिवार अपने घरों के पास पशुओं के गोठों के साथ गोबर गैस संयंत्र लगाते थे। आज भी कुछ जगहों पर ऐसे संयंत्र प्रभावी रूप से काम कर रहे है। बायोगैस से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता का तरल और ठोस जैविक खाद भी प्राप्त होता है। रेडीमेड बायोगैस संयंत्र बनाने वाले कई निर्माता उपलब्ध हैं, जो किफायती दरों में संयंत्र, गैस स्टोव और अन्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। लगभग आठ दिनों में यह प्लांट स्थापित होकर गैस उत्पादन शुरू कर सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी उपलब्ध है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here