नवी मुंबई के ONGC प्लांट में भीषण आग, 5 की मौत

नवी मुंबई: तीन सितंबर को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के उरण प्लांट में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है।

खबरों के मुताबिक यह आग सुबह 7 बजे लगी। घायल मजदूरों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दल ने दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ONGC ने ट्वीट कर बताया कि प्लांट से गैस की सप्लाई रोकी गई है। इसे हजीरा प्लांट के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया था।

पुलिस ने 2 किमी की दूरी पर क्षेत्र को घेर लिया है, और आगे की जांच जारी है। अभी तक इस आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here