छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी राहत: उपार्जन दर बढ़कर ₹425 प्रति क्विंटल हुई

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसके तहत अब किसानों को निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ ₹13,839 की एक समान आदान सहायता राशि मिलेगी। वहीं, गन्ना किसानों के लिए उपार्जन दर (Procurement Rate) में ₹70 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा दलहन, तिलहन और श्री अन्न की खेती को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में इन फैसलों और कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गन्ने की दर में ₹70 की बढ़ोतरी, अब ₹425 प्रति क्विंटल

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने उपार्जन दर में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। पिछले आठ वर्षों से ₹355 प्रति क्विंटल निर्धारित गन्ने की दर अब बढ़ाकर ₹425 प्रति क्विंटल कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) और राज्य सरकार की घोषित उपार्जन दर के बीच के अंतर की राशि किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है। बढ़ी हुई दर का लाभ पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने पर भी दिया जा रहा है। प्रदेश के चार शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को रिकवरी प्रतिशत के आधार पर अलग-अलग दरों से भुगतान किया जा रहा है। कारखानावार दरें इस प्रकार हैं:

कवर्धा: ₹488.67 प्रति क्विंटल
पंडरिया: ₹455.10 प्रति क्विंटल
बालोद: ₹432.62 प्रति क्विंटल
सूरजपुर: ₹425 प्रति क्विंटल

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here