भारत से ज्यादा चीनी खरीदेगा मलेशिया

कुआलालंपुर: मलेशिया ने हाल ही में कहा कि वह भारत से कच्चे चीनी का आयात बढ़ाना चाहता है। मलेशिया ने ऐसे समय पर यह बात कही है जब भारत मलेशिया से पाम तेल के आयात पर रोक लगाने का विचार कर रहा है। गौरतलब है कि मलेशिया, इंडोनेशिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक और निर्यातक देश है और मलेशिया के सकल घरेलू उत्पाद में खाद्य तेल का योगदान पिछले साल 2.8 प्रतिशत रहा था।

पाम तेल के प्रभारी मलेशियाई मंत्री टेरेसा कोक ने कहा कि हमने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि भारत ने वर्ष 2018 में हमारे पाम तेल और पाम आधारित उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश था। हमने यहां 6.84 बिलियन रिंगिट (1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के पाम तेल और पाम आधारित उत्पादों को निर्यात किया। आज भारत दुनिया में चीनी के सबसे बड़ा उत्पादक देशों में से एक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खबरों के मुताबिक कश्मीर मामले पर मलेशिया के टिप्पणी से भारत ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और मलेशिया से पाम तेल के आयात को प्रतिबंधित करने की सोच रहा है। इस खबर से मलेशिया चिंतिति है। कोक ने कहा कि वह मलेशिया और भारत के बीच अच्छे संबंधों में खटास पैदा करने वाले मुद्दों के बारे में जानती हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत से इस बारे में बातचीत के लिए तैयार हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here