मलेशिया : प्रधानमंत्री इब्राहिम का मलेशियाई लोगों से चीनी का सेवन कम करने का आग्रह

कुआलालंपुर : प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम ने मलेशियाई लोगों से चीनी का सेवन कम करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि, अस्वास्थ्यकर खाने की आदतें, खासकर ज्यादा चीनी का सेवन, बढ़ते पब्लिक हेल्थ बोझ का एक बड़ा कारण है। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने सेबेरंग जया अस्पताल में एक भाषण में कहा, मलेशिया में चीनी की खपत एशिया में सबसे ज्यादा है। हालांकि, सरकार स्वास्थ्य सेवा पर बहुत खर्च करती है, लेकिन हमें लोगों को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ खाने को बढ़ावा देने की ज़रूरत है।

अनवर ने कहा कि, चीनी कम करने के बारे में जागरूकता अभियान तेज किए जाने चाहिए।उन्होंने अस्पतालों और सरकारी परिसरों में स्वस्थ भोजन और पेय पदार्थों के विकल्प देने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने सभी अस्पतालों में मीठे पेय पदार्थों को सीमित करने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि, जनता को शिक्षित करने के लिए सरकारी कार्यक्रमों में कम चीनी वाले भोजन और पेय पदार्थ परोसे जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि, अस्पतालों और क्लीनिकों में पोस्टर और स्पष्ट स्वास्थ्य संदेश प्रदर्शित किए जाने चाहिए। इससे ज़्यादा चीनी के सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here