मेरठ: चीनी मिलों में सुचारु रूप से हो रहा है गन्ना पेराई

मेरठ: पिछले दो महीने से जनपद में 17 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू है। अब तक 602 लाख क्विंटल गन्ना मिलों ने खरीदा है और लगभग 61 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है।

जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मेरठ जिले की छह मिलों में पेराई सत्र 2021-2022 नवंबर से शुरू हुआ है, और अब तक मिलो में 28 लाख क्विंटल चीनी तैयार की जा चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी डा़ दुष्यंत कुमार ने कहा कि, इस बार पांच चीनी मिलों ने किसानों का पूरा भुगतान कर दिया है। वहीं गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिल को नोटिस जारी किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में, 120 चीनी मिलों ने 15 जनवरी, 2022 तक 40.17 लाख टन का उत्पादन किया है। 2020-21 में, 15 जनवरी, 2021 को इतनी ही संख्या में चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने 42.99 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

 

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here