मेक्सिको: चीनी उत्पादन उम्मीद से कम, निर्यात में भी गिरावट

मेक्सिको सिटी: खाद्य व्यापारी और आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदाता जारनिको (Czarnikow) के अनुसार, मेक्सिको में 2020-21 सीज़न (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उत्पादन अब तक 5.6 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो कि पहले के अनुमानों से लगभग 500,000 टन कम है।

Czarnikow ने रिपोर्ट में कहा है की, 2019-20 के सूखे का असर इस साल दिखाई दे रहा है और इससे गन्ने की आपूर्ति कम हो गई है। अमेरिका को आयातित चीनी का मेक्सिको सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। कम चीनी उत्पादन के कारण अन्य देशों को चीनी निर्यात की मात्रा भी बहुत कम होगी। मेक्सिको घरेलू मांग को पूरा करने और अपना पूरा अमेरिकी कोटा (880,000 टन) शिपिंग करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। Czarnikow के अनुसार,कुल मैक्सिकन चीनी निर्यात 1.15 मिलियन टन तक हो सकती है, जो 2014 के बाद से सबसे कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here