यूरोप में अधिक चीनी कारखाने बंद होने की उम्मीद

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

फ्रांसीसी चीनी समूह क्रिस्टाल यूनियन के मुख्य कार्यकारी ने गुरुवार को कहा कि यूरोपीय संघ के चीनी उत्पादन के मुनाफे को खत्म करने के बाद से अधिक यूरोपीय चीनी कारखाने बंद हो जाएंगे, क्योंकि कीमतों में गिरावट के बाद कंपनियों को लागत में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

2017 में यूरोपीय संघ के उत्पादन कोटा को समाप्त करने के बाद चीनी उत्पादन में वृद्धि ने यूरोप के चीनी उद्योग को कड़ी टक्कर देने वाले मूल्यों में गिरावट को प्रेरित किया। जिसके चलते, क्रिस्टाल यूनियन को पिछले वित्तीय वर्ष में अपना पहला शुद्ध नुकसान का सामना करना पड़ा।

सहकारी समूह, यूरोपीय संघ के चौथे सबसे बड़े चीनी उत्पादक, जिसमें 9,800 सदस्य शामिल हैं, ने अप्रैल में घोषणा की कि यह अगले साल फ्रांस में दो चीनी कारखानों को बंद कर देगा, क्योंकि इन्हे ऐसा लगता है की वैश्विक चीनी के ओवरसप्लाई से कीमतों में दबाव बना रहेगा।

यूरोपीय संघ के सबसे बड़े चीनी रिफाइनर सूदज़ुकर ने कहा फरवरी में कहा था की वह अपनी फ्रांसीसी शाखा सेंट लुईस सुक्रे में दो इकाई को बंद कर देगा, जबकि नॉर्डज़ुकर ने कहा कि एक महीने बाद वह स्वीडन में एक कारखाने को बंद कर देगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here