गन्ना किसानों का 2022-23 का 95 प्रतिशत से अधिक का भुगतान: गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण

लखनऊ : विधानसभा में सपा सदस्य मनोज पांडे के एक प्रश्न का जवाब देते हुए गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, उनकी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का गन्ना भुगतान 99.89 प्रतिशत कर दिया है जबकि 2022-23 में 95 फीसदी से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, योगी सरकार गन्ना किसानों को उनकी उपज का शत प्रतिशत भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि, कप्तानगंज में एक चीनी मिल को 21 करोड़ रूपए की आरसी जारी की गई है। वर्तमान सत्र में अब तक 1393 करोड़ रूपए की गन्ना खरीद की गई है, जिसमें 1373 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि, 2007 से 2017 के बीच 1.43 लाख करोड़ रूपए की गन्ना खरीद की गई थी। जिसके सापेक्ष उनकी सरकार पिछले 2 वर्षो में ही 2.21 लाख करोड़ रूपए का गन्ना किसानों से खरीद चुकी है।मौजूदा सरकार के कार्यकाल में गागनहेडी, मुडेरवा समेत 8 नई चीनी मिले शुरू की गई हैं। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बागपत के रमाला में स्थित सहकारी चीनी मिल में एथेनाल प्लांट लगाया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here