मोजाम्बिक: श्रमिकों की हड़ताल से चीनी उत्पादन प्रभावित

मापुटो : राजधानी मापुटो से 90 किमी उत्तर में ज़िनावने बागान और मिल में चल रही हड़ताल से चीनी उत्पादन काफी प्रभावित हो रहा है। कृषि मंत्री सेल्सो कोरिया ने कहा कि, हड़ताली श्रमिकों और उनके नियोक्ताओं के बीच तत्काल समझौते की आवश्यकता है। मंत्री सेल्सो कोरिया ने कहा कि, हड़ताल का मोजाम्बिक के चीनी उत्पादन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा और भारी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। ज़िनावने में हड़ताल पर गये श्रमिकों द्वारा घरों, वाहनों और 50,000 हेक्टेयर गन्ने में आग लगा दी गई थी।

मंत्री कोरिया ने कहा कि, सरकार घटनाक्रम पर पैनी नजर रखेगी। इस बीच, मोज़ाम्बिक के मोज़ाम्बिक वर्कर्स ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महासचिव अलेक्जेंड्रे मुंगुम्बे ने चीनी उद्योग द्वारा भुगतान किए गए कम वेतन की कडी निंदा की। मुंगुम्बे ने कहा कि, श्रमिकों को प्रति दिन 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर भुगतान किया गया था। भारी बारिश, बार-बार आने वाले चक्रवातों और कोविड-19 प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप मोज़ाम्बिक में चीनी उत्पादन में 12% की गिरावट आई है।इसके परिणामस्वरूप वार्षिक उत्पादन 306,000 से घटाकर 271,000 टन कर दिया गया। मोज़ाम्बिक में चार चीनी मिलों की उत्पादन क्षमता 530,000 है और हाल के वर्षों में उच्चतम उत्पादन 2014 में 425,000 टन हुआ था। कृषि मंत्री कोरिया ने कहा कि, 2030 तक उत्पादन को 500,000 टन तक बढ़ाना संभव है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here