मुजफ्फरनगर: सीजन 2024-25 के लिए गन्ने का सर्वे शुरू

मुजफ्फरनगर: सीजन 2024-25 की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले की टिकौला, भैसाना चीनी मिल द्वारा 2024-25 सीजन के लिए गन्ना सर्वे शुरू कर दिया गया है। 16 अप्रैल से 30 मई तक जिले में गन्ना सर्वे का कार्य होगा। गन्ना आयुक्त के निर्देश के बाद जिले में गन्ना विभाग ने सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भैसाना और टिकौला चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन हो चुका है। इन दोनो चीनी मिलों ने गन्ना विभाग के पर्यवेक्षकों की मदद से 16 अप्रैल से ही गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने बताया कि जिले में गन्ना सर्वे में 310 गन्ना पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे आधुनिक तरीके से जीपीएस के माध्यम से हो रहा है। किसानों को सर्वे की स्लिप साथ के साथ दी जा रही है। खेत में गन्ने के साथ किसान सह फसली खेती करता है, तो वह भी सर्वे में लिखा जाता है। 30 मई तक सभी चीनी मिलों के सर्वे का कार्य पूरा हो जायेगा। किसान को जो स्लिप दी जाती है उसमें उसका रकबा देने के साथ किस प्रजाति का कितना गन्ना है इसकी रिपोर्ट भी दी जाती है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने कहा कि, जिले में गन्ना सर्वे में 310 गन्ना पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जनपद में 88 गन्ना पर्यवेक्षक विभाग के पास है। अन्य गन्ना पर्यवेक्षक चीनी मिलों के पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here