म्यांमार: मांग बढ़ने से चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना…

यंगून: म्यांमार के व्यापारियों ने आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में इजाफा होने की संभावना जताई है। Covid -19 ने आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित किया था और जिससे दुनिया के कुछ हिस्सों में चीनी की कमी बनी हुई है, जिसमें चीन भी शामिल हैं। व्यापारियों ने कहा की, अब हालात सामान्य होते जा रहें है, और अब चीनी की मांग बढने की संभावना बनी हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। म्यांमार चीन को चीनी निर्यात करता है।

म्यांमार पिछले कई वर्षों से चीनी की अधिशेष की समस्या से संघर्ष कर रहा है। ऐसी स्थिति में अत्यधिक सीमा शुल्क के कारण, इस वर्ष की शुरुआत में चीन को चीनी का निर्यात भी रुक गई थी। जिससें अधिशेष की समस्या बढने का साथ साथ कीमतों पर भी दबाव था। लेकिन अब स्थिति फिर एक बार पटरी पर आती दिखाई दे रही है। म्यांमार वाणिज्य मंत्रालय ने 13 अक्टूबर को चीनी मिलों के साथ बैठक की, गन्ना के लिए एक कीमत निर्धारित करने के निर्देश दिए।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here