खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

भुवनेश्वर : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, केंद्र सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबध्द है, और सरकार का हर एक कदम देश के किसानों के हित को ध्यान में रखकर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि, किसानों की आय बढ़ाने की केंद्र सरकार की पहल से उन्हें लाभ मिलना शुरू हो गया है। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से उत्पादकता बढाने और बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आग्रह किया।

मंत्री तोमर यहां एक कृषि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, ओडिशा में किसानों को अपनी आय बढ़ाने के काफी सारे अवसर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, किसानों को लाभ रातों-रात नहीं मिलता क्योंकि परिणाम आने में समय लगता है। केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कई योजनाओं और पहलों को लागू किया है और उन्होंने अब लाभांश का भुगतान करना शुरू कर दिया है। तोमर ने कहा कि, ओडिशा में 24,000 हेक्टेयर भूमि जैविक खेती के लिए समर्पित है और इसका लाभ आने वाले दिनों में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here