करनाल: तेज गति से होगा नए चीनी मिल का निर्माण

करनाल (हरियाणा): कल चीनी मिल परिसर में नवागत एम.डी प्रद्यूम्न सिंह से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। एम.डी का स्वागत किसन प्रतिनिधयों द्वारा किया गया।

सिंह ने कहा कि नए चीनी मिल का काम शुरू हो चुका हैं और अगले चीनी सीजन तक सरकार की पूरी कोशिश रहेगी की काम पूरा कर लिया जायेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रतिनिधिमंडल ने सिंह से मुलाकात करने के बाद उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सिंह ने किसानों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर हैं। नए चीनी मिल का काम शुरू हो चुका है तथा इसे तेज गति से पूरा कराया जाएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि आगामी चीनी सीजन तक इस मिल का काम पूरा कर लिया जाये ताकि क्षेत्र के किसान नए मिल में अपनी गन्ने की फ़सल लाकर बेच सकें।

उन्होंने कहा कि कोई भी किसान कभी भी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आ सकता है। भाकियू के गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सुरेंद्र सांगवान ने की।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here