नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ के नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ (NFCSF) के नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। फेडरेशन के नए अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ के नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय, सहकारिता क्षेत्र की समृद्धि को सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक के दौरान केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने फेडरेशन को भारत के चीनी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। शाह ने मक्का और गन्ने से एथेनॉल उत्पादन के लिए मल्टीफीड डिस्टलरी लगाने की दिशा में तेज़ी से काम करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने फेडरेशन को एक कॉर्पोरेट संस्था की तरह चलाने को कहा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here