अगले चार से छह महीने COVID-19 महामारी के चलते सबसे खराब हो सकते है: बिल गेट्स

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी कि, दुर्भाग्य से, अगले चार से छह महीने महामारी के सबसे बुरे हो सकते हैं। गेट्स का फाउंडेशन COVID-19 टीकों को विकसित करने और वितरित करने के प्रयास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष गेट्स ने सीएनएन को बताया कि, IHME (इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन) का पूर्वानुमान 200,000 से अधिक अतिरिक्त मौतों को दर्शाता है, लेकिन अगर हम नियमों का पालन करते हैं, तो हम काफी लोगों की जान बचा सकते है। हाल के हफ्तों में, अमेरिका रिकॉर्ड उच्च मामलों, मौतों और अस्पताल में भर्ती होने का अनुभव कर रहा है। COVID-19 ने अब तक अमेरिका में 290,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। गेट्स ने कहा कि, उनका फाउंडेशन वैक्सीन के लिए काफी रिसर्च कर रहा है।

उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि विश्व अर्थव्यवस्था आगे बढ़े। हम मौतों को कम से कम करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और सहयोग काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, हमें सभी टीकों / वैक्सीन की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में, गेट्स ने कहा कि, वैक्सीन में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा की तरह वह भी वैक्सीन को सार्वजनिक रूप से लेंगे, ताकि लोगों का वैक्सीन पर भरोसा बढ़ जाये। गेट्स ने कहा कि, वैक्सीन की आपूर्ति चिकित्सा की जरूरत पर आधारित होनी चाहिए, धन की नहीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here