नीति आयोग द्वारा गन्ने की खेती को कम करने की सिफारिश

नई दिल्ली :केंद्र सरकार की थिंक टैंक नीति आयोग ने देश में गन्ने की खेती के क्षेत्र को कम करने के लिए कई सिफारिशें की हैं।  उन सिफारिशों में से एक यह है कि, केंद्र सरकार को किसानों को 6,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का नकद प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वे गन्ने की जगह अन्य फसलों के लिए अपनी ज़मीन का उपयोग कर सकें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NITI Aayog के टास्क फ़ोर्स ने कहा कि, गन्ने की खेती का कुल क्षेत्र को अगले तीन वर्षों में तीन लाख हेक्टेयर कम किया जा सकता है, बशर्ते किसानों को नकद प्रोत्साहन दिया गया हो। देश में वर्तमान में लगभग 52 लाख हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती होती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here