E20 ईंधन पर चल रहे 23 करोड़ से अधिक वाहनों में बड़े पैमाने पर इंजन खराबी का कोई प्रमाण नहीं: सरकार

नई दिल्ली (ANI): केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों के खराब होने का कोई सत्यापित प्रमाण नहीं मिला है। सरकार ने यह बात देशभर में 23 करोड़ से अधिक वाहनों के अध्ययन और वास्तविक उपयोग के अनुभवों के आधार पर कही। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 20 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन और 3 करोड़ से अधिक पेट्रोल कारें, जिनमें E20 प्रमाणन से पहले निर्मित बड़ी संख्या में पुराने वाहन भी शामिल हैं, इन ईंधनों पर चल रहे हैं। अब तक एथेनॉल मिश्रण के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहन खराब होने का कोई सत्यापित प्रमाण नहीं मिला है।

मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि,E20 में बदलाव “चरणबद्ध, संतुलित और साक्ष्य-आधारित” तरीके से किया गया है। वैज्ञानिक मूल्यांकन और हर चरण में हितधारकों से परामर्श के बाद पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण 2013-14 में 1.53 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 20 प्रतिशत तक पहुंचा। लिखित जवाब के अनुसार, एथेनॉल मिश्रण में प्रत्येक बढ़ोतरी से पहले नीति आयोग, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP), तेल विपणन कंपनियों और वाहन निर्माताओं के परामर्श से अध्ययन किए गए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इन अध्ययनों में इंजन की टिकाऊ क्षमता, ईंधन प्रणाली, जंग प्रतिरोध, ड्राइविंग प्रदर्शन, उत्सर्जन, ईंधन दक्षता और वाहन के समग्र प्रदर्शन से जुड़े प्रयोगशाला परीक्षण, टिकाऊपन परीक्षण और मैदानी सत्यापन शामिल थे।मंत्री ने कहा कि, वाहन निर्माताओं के सर्विस आंकड़े भी इन निष्कर्षों का समर्थन करते हैं।उन्होंने बताया, एक प्रमुख चार पहिया वाहन निर्माता ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विस की। इनमें 1.5 करोड़ पुराने और E20 के लिए प्रमाणित नहीं किए गए वाहन शामिल थे। इसके बावजूद E20 ईंधन के कारण वाहन क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।”इसी तरह, एक प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता ने व्यापक सर्विस आंकड़ों के आधार पर बताया कि पहले इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन मिश्रणों की तुलना में E20 पर चलने वाले वाहनों में क्षति की घटनाएं अधिक नहीं थीं।

माइलेज पर सरकार का स्पष्टीकरण

ईंधन दक्षता को लेकर सरकार ने कहा कि, माइलेज ड्राइविंग परिस्थितियों, ड्राइविंग आदतों और वाहन के रखरखाव जैसे कारकों पर निर्भर करता है।सरकार के जवाब में कहा गया कि कुछ पुराने E10-डिजाइन वाले वाहनों में ईंधन अर्थव्यवस्था में कमी आमतौर पर करीब 3-5 प्रतिशत तक सीमित रहती है। वहीं, E20 में अधिक ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉक क्षमता, स्वच्छ दहन और इंजन के अधिक सुचारु संचालन जैसे फायदे हैं।

20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिश्रण पर अभी कोई फैसला नहीं

मंत्री ने सदन को बताया कि फिलहाल पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने का “कोई निर्णय” नहीं लिया गया है।जवाब में कहा गया कि, भविष्य में अधिक इथेनॉल मिश्रण को लेकर कोई भी निर्णय विस्तृत वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययनों तथा वाहन निर्माताओं, तेल विपणन कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों समेत सभी संबंधित हितधारकों से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।सरकार ने यह भी कहा कि चुनिंदा खुदरा बिक्री केंद्रों पर बिना एथेनॉल मिश्रण या कम एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल की उपलब्धता अनिवार्य करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार की नीति एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत धीरे-धीरे स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ईंधनों की ओर बढ़ने की है।

Bioenergy Times

2 COMMENTS

  1. छमता से अधिक एथनल मिलाने से बाहन की कार्य छमता को प्रभावित करता है और इंजन को सीज करने का काम करता है ये 1-2 % से ज्यादा नही होना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here