दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनो वायरस के एक भी नए केस नहीं: अरविंद केजरीवाल

देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के अबतक 30 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनोवायरस के एक भी नया मामला सामने नहीं आया है और अब हमारी सबसे बड़ी चुनौती है इस स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देना। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि कोरोनो वायरस से संक्रमित पांच लोगों को इलाज मिलने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला (कोरोनोवायरस का) सामने नहीं आया है। पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। इससे हमें अभी खुश नहीं होना चाहिए। केजरीवाल ने आज सुबह 9.59 बजे ट्वीट किया। उन्होंने यह ट्विट हिंदी में किया और कहा कि अब हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देना है। इसके लिए आप लोगों के सहयोग की जरूरत है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here