नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान यह सवाल उठाया गया कि, क्या केंद्र सरकार सितंबर 2026 तक एलपीजी के साथ एथेनॉल को घरेलू रसोई ईंधन के रूप में शामिल करने के लिए कोई नई नीति तैयार कर रही है। इस प्रश्न के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने स्पष्ट किया कि, एथेनॉल को रसोई ईंधन के रूप में न तो मंजूरी दी गई है और न ही इसे अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि, एलपीजी के साथ एथेनॉल को घरेलू खाना पकाने के ईंधन के रूप में लागू करने संबंधी कोई नीति फिलहाल सरकार के विचाराधीन नहीं है। मंत्री ने अपने उत्तर में साफ किया कि इस संबंध में किसी नई नीति या प्रस्ताव पर सरकार स्तर पर कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है।

















