अमेरिका से ईंधन मिश्रण के लिए एथेनॉल आयात का कोई वादा नहीं : केंद्र सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मीडिया में हाल ही में प्रकाशित उन खबरों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत अमेरिका से बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात कर रहा है, या भविष्य में ईंधन मिश्रण के लिए ऐसा करने की योजना बना रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत उपयोग होने वाला एथेनॉल पूरी तरह घरेलू उत्पादकों से ही खरीदा जाता है। अमेरिका से ईंधन मिश्रण के लिए किसी भी प्रकार का एथेनॉल आयात नहीं किया जा रहा है।

सरकार ने यह भी कहा कि, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं के दौरान ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से एथेनॉल आयात को लेकर कोई रियायत या कोई प्रतिबद्धता नहीं दी गई है। इसलिए यह कहना कि सरकार ने अमेरिका से बड़े पैमाने पर ईंधन एथेनॉल आयात की अनुमति देने के लिए नीति में बदलाव किया है, भ्रामक और गलत है। सरकार के अनुसार, भारत का ईंधन मिश्रण कार्यक्रम और एथेनॉल की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह भारत की घरेलू नीतियों और आवश्यकताओं के अनुसार संचालित होती है और आगे भी उसी आधार पर जारी रहेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here