बागपत: गन्ने की तर्ज पर अब सभी फसलों का डिजीटल क्रॉप सर्वे होगा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने खेती के विकास के लिए कई आधुनिक तरीकों को अपनाया है, और सभी तरीके कारगर साबित होते नजर आ रहे है। अब राज्य सरकार ने गन्ने की तर्ज पर अब सभी फसलों का डिजीटल क्रॉप सर्वे करने का फैसला किया है। बागपत जिले में इसकी तैयारी शुरू हुई है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिलेभर के 244 गांवों में सर्वे होगा। सर्वे से खेत में बोई जाने वाली फसलों और क्षेत्रफल की अब सटीक जानकारी मिल सकेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य सरकार अब खरीफ और रबी फसलों का भी डिजिटल क्राप सर्वे कराएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डिजिटल सर्वे के लिए लेखपालों और कृषि विभाग के तकनीकी सहायक वर्ग सी का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के दस ग्राम पंचायतों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। दावा किया जा रहा है की, किसानों अपनी उपज एमएसपी पर बेचना आसान हो जाएगा। मोबाइल एप एग्री स्टैक से सर्वे किया जाएगा। आपको बता दे की, खेत पर पहुंचने पर ही ऐप काम करेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here