अब चीनी मिलों के कार्यों में आएगी पारदर्शिता…

जिंद (हरियाणा): हरियाणा सरकार ने अब अन्य फसलों की तरह गन्ना फसल का भी ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का फैसला किया है। जिससे चीनी मिल के कार्यों में पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों की भलाई के लिए www.fasalhry.in पोर्टल लॉन्च किया।

इस फैसले के तहत गन्ना किसानों को 31 जुलाई तक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा स्थापित पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा अपलोड करवाना होगा। जिससे अगले सीजन में शुगर मिल उन्हीं किसानों का गन्ना खरीदेगी, जिसने मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। अब सभी गन्ना उत्पादकों को अपने गन्ने की फसल का ब्यौरा इस पोर्टल के तहत ऑनलाइन देना होगा। राज्य सरकार ने सभी शुगर कैन मैनेजर को तय समयसीमा तक गन्ना किसानों की फसल का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए है। भविष्य में चीनी मिलों द्वारा गन्ने की खरीद, पेमेंट व अन्य संबंधित कार्य इस पोर्टल के माध्यम से ही किये जाएंगे। पेराई के वक्त किसानों की होनेवाली किरकिरी खत्म हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मेरी फसल मेरा ब्यौरा यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here