भारत में कोरोना मरिजों कि संख्या 1 करोड़ पार…

नई दिल्‍ली: भारत में कोरोना महामारी अब लगातार घट रही है, जबकि यूरोप और अमेरिका के कई देश अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। भारत में पिछले दो महीनों में COVID -19 की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन महामारी के शिकार हुए मरिजों की संख्या शुक्रवार की रात 1 करोड़ के पार हो गई। अमेरिका के बाद भारत दुनिया का केवल दूसरा देश है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण का आकंडा एक करोड के पार हुआ हैं। अमेरिका में हर दिन 2 लाख से 2.5 लाख मामले सामने आ रहें है, जबकि ब्राजील में रोजाना 50,000 से अधिक मामलों का पता लग रहा है। जर्मनी, ब्रिटेन, इटली और रूस में भी मरिजों की संख्या में फिर उछाल देखा जा रहा है।

सितंबर के मध्य में देश में कोरोना महामारी के सबसे खराब अवधि के दौरान, भारत एक दिन में 90,000 से अधिक मामले सामने आ रहें थे। लेकिन उसके बाद संख्या में लगातार गिरावट आई। सितंबर के तीसरे सप्ताह में 10 लाख से अधिक सक्रीय मामले थे, अब यह संख्या घटकर अब 3 लाख रह गई हैं। कोरोनो वायरस से संबंधित मौतों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है। सितंबर के दौरान, देश भर से हर दिन 1,000 से अधिक मौतें हो रही थीं। यह संख्या अब 400 से नीचे है।देश में अब तक लगभग 1.45 लाख लोग इस बीमारी से मर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here