ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री ने चीनी की बढ़ती कीमतों को एथेनॉल उत्पादन से जोड़ा

भुवनेश्वर: ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने चीनी की हालिया कीमतों में बढ़ोतरी के लिए गन्ने को एथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़े जाने को भी एक कारण बताया है। उन्होंने कहा कि, चीनी की कीमतों में यह वृद्धि केवल ओडिशा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में देखने को मिल रही है। ओडिशा पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, मंत्री ने चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर यह बात कही।

मंत्री पात्र ने कहा कि, गन्ने का एक हिस्सा एथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे आपूर्ति पर दबाव बढ़ा और कीमतों में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि, उपभोक्ताओं को प्याज और सब्जियों की बढ़ती कीमतों का भी सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति में बाधा, भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान तथा कृषि उपज के बाजारों तक पहुंचने के तरीके में बदलाव जैसे कई कारणों से कीमतें बढ़ी हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और संभावित जमाखोरी की निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, आपूर्ति की कमी का फायदा उठाकर जमाखोरी या अन्य अनुचित व्यापारिक गतिविधियों के जरिए मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री का यह बयान भुवनेश्वर समेत ओडिशा के अन्य हिस्सों में बढ़ती खाद्य कीमतों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आया है। उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की कई आवश्यक वस्तुओं के लिए अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here