तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एथेनॉल सप्लाई ईयर (ESY) 2026-27 के पहले चक्र (Cycle 1) के लिए लगभग 1100 करोड़ लीटर डिनैचर्ड एनहाइड्रस इथेनॉल की आपूर्ति हेतु बोलियां आमंत्रित की हैं।
टेंडर दस्तावेज के अनुसार, सरकार ने ESY 2026-27 के लिए एथेनॉल उत्पादन में शुगर के डायवर्जन को शून्य तक सीमित रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते इस मात्रा-आधारित बोली प्रक्रिया (Quantity Bid Tender) में गन्ने के रस, शुगर, शुगर सिरप और B-Heavy मोलासेस से उत्पादित एथेनॉल के लिए बोलियां आमंत्रित नहीं की गई हैं।
इसके बजाय, विभिन्न फीडस्टॉक से उत्पादित एथेनॉल को क्वांटिटी बिड फॉर्म में अलग-अलग श्रेणियों में शामिल किया गया है। इनमें C-Heavy मोलासेस, खराब खाद्यान्न (Damaged Food Grains), भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा खरीदा गया अतिरिक्त चावल, मक्का और राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति (National Policy on Biofuels—NPB) के तहत अनुमत अन्य फीडस्टॉक शामिल हैं।
इस क्वांटिटी बिड के तहत आवंटित मात्रा की खरीद ESY 2026-27 के दौरान लागू एथेनॉल दरों पर की जाएगी। ये दरें तेल विपणन कंपनियों (OMCs) या भारत सरकार द्वारा घोषित की जाएंगी।


















