अगस्त में OMCs को मिला 84.5 करोड़ लीटर एथेनॉल, पेट्रोल में मिश्रण 20 प्रतिशत पर कायम

नई दिल्ली : भारत का एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम (EBP) लगातार गति पकड़ रहा है। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अपनी जरूरत के अनुरूप एथेनॉल प्राप्त कर रही हैं और सरकार की ओर से निर्धारित मिश्रण लक्ष्य को पूरा कर रही हैं।अगस्त 2026 में तेल विपणन कंपनियों को 84.5 करोड़ लीटर एथेनॉल प्राप्त हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में पेट्रोल में कुल 98 करोड़ लीटर एथेनॉल का मिश्रण किया गया। इस दौरान पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का स्तर 20 प्रतिशत पर बना रहा।

एथेनॉल मिश्रण से ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव

ChiniMandi WhatsApp Channel

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम देश के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले ESY 2024-25 के दौरान तेल विपणन कंपनियों ने कुल 1,022.4 करोड़ लीटर एथेनॉल का मिश्रण किया था। इस दौरान औसत एथेनॉल मिश्रण 19.2 प्रतिशत रहा। वहीं, ESY 2023-24 में OMCs ने 707.4 करोड़ लीटर एथेनॉल का मिश्रण किया था और औसत मिश्रण स्तर 14.6 प्रतिशत रहा था।

कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने में मदद

एथेनॉल मिश्रण में तेजी से हुई प्रगति से भारत को आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। इससे विदेशी मुद्रा की महत्वपूर्ण बचत हुई है और देश को स्वच्छ तथा आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल रही है। एथेनॉल मिश्रण से न केवल पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने में सहायक है, बल्कि किसानों, एथेनॉल उत्पादकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here