फिर हुआ चीनी मिल में एक हादसा…

सहारनपुर: चीनी मंडी

सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे गन्ना ठेकेदार की चेन में गिरने से मौत हो गई। पीड़ित किसान के भाई ने थाने पर तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक व केन लोडर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शुक्रवार की सुबह थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली निवासी वैसर नानौता चीनी मिल में गन्ना लेकर आया था। वो गन्ना चेन के पास खड़ा था तो इसी दौरान एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लेकर वहां पहुंची और चेन में गन्ना डालने के लिए पीछे आने लगी। ट्राली की टक्कर लगने से ठेकेदार वैसर गन्ना चेन में गिर गया, इसके चलते ठेकेदार वैसर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में एक अन्य किसान की मदद से सीएचसी पर लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नानौता चीनी मिल में पिछले तीन महीने से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चीनी मिल में कार्यरत केमिस्ट की 21 दिसंबर को मिल के ही नाले में गिरने से मौत हो चुकी है। तो वहीं गत 5 मार्च को केन अपलोडर गांव भनेड़ा निवासी सुरेन्द्र राणा की पैर फिसलने से मिल परिसर में मौत हो चुकी है।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here