सियालकोट: कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि, वे 31 मार्च तक बसंतकालीन गन्ने की बुवाई पूरी कर लें। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, समब्रियल के सहायक निदेशक (एडी) डॉ. इफ्तिखार हुसैन भट्टी ने बताया कि गन्ने की बुवाई का आदर्श समय 15 फरवरी से 31 मार्च तक होता है। हालांकि, जलवायु परिवर्तन और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुवाई के समय में आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जा सकता है।
डॉ. भट्टी ने किसानों को अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए फील्ड प्रतिनिधियों या कृषि हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ द्वारा शुरू की गई “खुशहाल किसान, खुशहाल पाकिस्तान” पहल के तहत विभिन्न गांवों में किसान सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां किसानों को मौके पर ही मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर लाभ उठा सकते हैं।

















