पाकिस्तान ऊंचे दामों पर कर रहा है चीनी आयात

कराची: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और नेशनल असेंबली की सदस्य शाजिया अट्टा मारी ने आरोप लगाया कि, सरकार ने महंगे दामों पर चीनी का आयात कर सरकारी खजाने को लूटा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि, 123 रुपये प्रति किलोग्राम पर चीनी आयात करने का निर्णय राष्ट्रीय खजाने के नुकसान के अलावा और कुछ नहीं है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारी ने कहा कि, सरकार ने तय किया था कि चीनी सभी उपयोगिता स्टोरों को 85 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जाएगी, उन्होंने सवाल किया कि 38 रुपये किसकी जेब से जाएंगे। उन्होंने कहा कि, खुले बाजार में इतनी महंगी चीनी कोई नहीं खरीदेगा, इमरान खान अपने वित्तीय सहायकों को सबसे अमीर बना रहे हैं। खान ने आर्थिक मामलों से संबंधित हर मंत्रालय और विभाग में अपने वित्तीय सूत्रधार नियुक्त किए है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि, क्या देश की सभी चीनी मिलें बंद कर दी गई हैं? उन्होंने आगे कहा कि, इमरान सरकार ने खराब नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति को सबसे खराब कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here