फिलीपींस: Save the Sugar Industry Movement ने चीनी के सीधे आयात की आलोचना की

मनिला : सेव द शुगर इंडस्ट्री मूवमेंट (सेव-सिम) [Save the Sugar Industry Movement (SAVE-SIM)] के संयोजक वेनी सांचो ने कहा, खाद्य और पेय उद्योग में पांच औद्योगिक निर्माताओं ने 22 मार्च को राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से उनकी जरूरतों के लिए सीधे चीनी आयात करने का अनुरोध किया है, और यह स्थानीय चीनी उद्योग के लिए एक आर्थिक आपदा है।

सांचो ने कहा कि, इन औद्योगिक निर्माताओं की मांग चीनी उद्योग के हितधारकों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, चीनी का सीधा आयात एक घातक है। सांचो ने कहा, चीनी का सीधा आयात आर्थिक तबाही का एक रूप है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे में चीनी उद्योग के लाखों श्रमिकों और उनके परिवारों का आर्थिक कल्याण शामिल है। हम चिंतित हैं कि यदि सीधे चीनी आयात के बुरे परिणामों को रोका नहीं गया, तो परिणाम बड़ा और खतरनाक होगा। सांचो ने कहा, हम बैठकर झटका लगने का इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि, सेव-सिम चीनी उद्योग को बचाने के लिए चीनी आयात योजना का पुरजोर विरोध और निंदा करता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here