फिलीपींस : आर्टिफिशियल स्वीटनर के आयात पर सख्ती; चीनी उत्पादकों को मिलगेट कीमतों में मजबूती की उम्मीद

मनीला : फिलीपींस के चीनी उत्पादकों को उम्मीद है कि कृत्रिम मिठास (आर्टिफिशियल स्वीटनर) के आयात पर सरकार की ओर से कड़े नियम लागू किए जाने के बाद घरेलू बाजार में मिलगेट चीनी की कीमतों में मजबूती आ सकती है। उत्पादकों का कहना है कि आयात पर बढ़ी लागत और नियामकीय शर्तों के चलते व्यावसायिक खरीदार स्थानीय चीनी की खरीद को प्राथमिकता दे सकते हैं।

यूनाइटेड शुगर प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (UNIFED) के अनुसार, कृत्रिम स्वीटनर के आयात पर बढ़े शुल्क और अतिरिक्त नियामकीय आवश्यकताओं से मांग का रुख स्थानीय स्तर पर उत्पादित चीनी की ओर हो सकता है। UNIFED के अध्यक्ष मैनुअल लामाटा ने कहा कि नई आयात व्यवस्था के तहत वाणिज्यिक खरीदार घरेलू चीनी को प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे कच्ची चीनी की मिलगेट कीमतों में सुधार की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कृत्रिम स्वीटनर के आयात पर बढ़ी निगरानी

शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (SRA) ने शुगर ऑर्डर नंबर 5 के माध्यम से कृत्रिम स्वीटनर के आयात के लिए नया और सख्त नियामकीय ढांचा लागू किया है। कई वर्षों से अपेक्षाकृत आसान आयात व्यवस्था के बाद अब इन उत्पादों को नियामकीय नियंत्रण के दायरे में लाया गया है। नई व्यवस्था के तहत आयातित कृत्रिम स्वीटनर पर 25 फिलीपीन पेसो प्रति किलोग्राम का क्लियरेंस शुल्क लगाया गया है। इसके अलावा आयातकों के लिए SRA से नियामकीय मंजूरी लेना भी जरूरी होगा। नए नियमों के दायरे में सुक्रालोज, एस्पार्टेम, सैकरिन, एसेसल्फेम पोटैशियम और प्रोसेस्ड स्टीविया जैसे उत्पाद शामिल हैं।

कृत्रिम स्वीटनर का इस्तेमाल खाद्य एवं पेय उद्योग में बड़े पैमाने पर होता है। इनका उपयोग पेय पदार्थों, कॉन्संट्रेट, आइसक्रीम, कॉफी और चाय मिक्स, चीनी के विकल्प, खाद्य उत्पादों और डाइटरी सप्लीमेंट्स में किया जाता है। लामाटा ने कहा कि कृत्रिम स्वीटनर पर सख्त नियमन सरकार की स्वास्थ्य संबंधी पहलों को भी समर्थन देता है। उन्होंने रासायनिक रूप से तैयार स्वीटनर के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को लेकर चिंता भी जताई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here