चीनी से भरे ट्रक लूट मामले में पुलिस को मिली और एक कामयाबी

सोनीपत: इस साल फरवरी में बिजनौर के चांदपुर चीनी मिल से नारनौल के लिए निकला चीनी के ट्रक को हरियाणा बॉर्डर के पास पांच कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया था और सोनीपत सीआईए में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस सिलसिले में पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है।

चीनी से भरे ट्रक को लूटे गए ट्रक को खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अदालत के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ट्रक में चीनी की 700 बोरियां थीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोपाल चड्डा संगरूर का निवासी है जबकि पांच आरोपियों को सीआईए पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आरोपियों के अलावा ट्रक खरीदने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सीआईए टीम ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 164 बैग, 2 लाख नकदी व लूट में इस्तेमाल किये गए हथियार भी बरामद हुए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here