हिमाचल में पंजाब की मिलों से चीनी खरीदने की तैयारी

चंडीगढ़: पंजाब की सरकार ने अपने यहां की सहकारी चीनी मिलों में उत्पादित चीनी की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश को करने की पेशकश की है।

पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा, जिसके बाद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव को इस प्रस्ताव पर काम करने का निर्देश दे दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने पंजाब के मंत्री को इसके वित्तीय पहलुओं समेत एक व्यापक प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया और कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार इस प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार करेगी। बैठक में पंजाब और हिमाचल के कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here