शामली जिले में 20 अक्टूबर से नया गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी

शामली: उत्तर प्रदेश में नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। शामली जिले में चीनी मिलों का नया पेराई सत्र 20 अक्टूबर से शुरू करने की योजना है। मिलों द्वारा मरम्मत का कार्य, ऑनलाइन पंजीकरण, कच्चे कैलेंडर बनाएं जा रहें है। मिलें इस सीजन के बकाया भुगतान के साथ साथ अगले सीजन की तैयारी के लिए पैसे जुटाने में लगी है।

प्रशासन ने चीनी मिलों का नया पेराई सत्र प्रारंभ करने के लिए 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी है। जिसके मध्यनजर शामली जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल में मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने कहा कि गन्ना का सट्टा प्रदर्शन गांव स्तर पर हो चुका है। किसानों की रसीदें कटनी प्रारंभ हो गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, राज्य में गन्ना मूल्य भी बढ़ाने को लेकर तैयारियां चालू है। हालही में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा था कि, राज्य सरकार नवंबर से शुरू होने वाले अगले गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। मंत्री राणा ने कहा कि, SAP बढ़ोतरी मुद्दा सरकार के विचाराधीन है, और किसानों सहित अन्य हितधारकों के साथ बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here