एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना : रिपोर्ट

नई दिल्ली : सीएनबीसी आवाज़ को सूत्रों के हवाले से इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है की, एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। खबर के अनुसार, आज (29 जनवरी) कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की अहम बैठक होने वाली है। इस बार की बैठक में मोदी सरकार एथेनॉल को बढ़ावा देने के लिए एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। देश का चीनी और एथेनॉल उद्योग पिछले कई महीनों से सरकार को एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी न होने से उद्योग आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं कई चीनी मिलें किसानों को समय पर गन्ना भुगतान करने में भी नाकाम साबित हुई है।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुसार, केन जूस से उत्पादित एथेनॉल के दाम में 1.31 रुपए और, B हैवी मोलासेज के दाम में 1 रुपए 82 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। सूत्रों से पता चला है कि, B हैवी मोलासेज के दाम 60.73 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 62.55 रुपए करने का प्रस्ताव है। वहीं केन जूस के दाम में 1 रुपए 31 पैसे की बढ़ोतरी की जा सकती है. इसे 65.61 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 66.92 प्रति लीटर करने का प्रस्ताव है। C हैवी मोलासेज के दाम 49.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 56.28 रुपए प्रति लीटर पर लाए जा सकते हैं। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि 6.87 रुपए प्रति लीटर के मौजूदा इंसेंटिव को रेगुलराइज किया जा सकता है। चालू सीजन में 40 से 42 लाख चीनी एथेनॉल ब्लेंडिंग में जाने का अनुमान लगाया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here