पंजाब सरकार ने मानी गन्ना किसानों की मांग; गन्ना मूल्य में किया 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गन्ना किसानों की मांगो को मान कर राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।

पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को कहा की, “गन्ना किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने पेराई सीजन 2021-22 के लिए राज्य सहमत मूल्य (SAP) में 35 रुपये प्रति क्विंटल की एक और बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। किसानों को अब पड़ोसी राज्य हरियाणा की तुलना में 2 रुपये अधिक यानी 360 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।”

ChiniMandi WhatsApp Channel

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गन्ने की कीमतों और बकाया भुगतान को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया, क्योंकि मुद्दों पर आंदोलन मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया, जिससे रेल सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

पंजाब के जालंधर और अन्य क्षेत्रों में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे अधिकारियों को ट्रेनों को रद्द करने या यातायात को डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here