पूरनपुर: चीनी मिल समय से शुरू करने की मांग

पूरनपुर, उत्तर प्रदेश: आने वाले सीजन में चीनी मिल समय से शुरू हो इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। साथ ही मिल के श्रमिक संगठन भी इसकी मांग कर रहे है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल के श्रमिक संगठन ने समस्याओं को लेकर जीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उसमे चीनी मिल के पेराई सत्र को समय से शुरू कराने और साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी नेताओं ने कहा की इससे पहले 24 जुलाई को चीनी मिल जीएम को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमे समस्याओं को रेखांकित किया गया था लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ। उसमे निर्धारित समय से मरम्मत कराने, समय से ठेका देने की मांग की गई थी। बुधवार शाम को कर्मचारियों ने एक बार फिर समस्याओं को लेकर चीनी मिल जीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here