पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 13 मार्च को होगा बंद

पीलीभीत : पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सीजन खत्म हुआ है।प्रबंधन द्वारा मिल का पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस के अनुसार चीनी मिल का पेराई सत्र 13 मार्च को बंद होगा। चीनी मिल के जीएम दीप्ति देव यादव ने कहा कि, गन्ना सप्लाई कैलेण्डर के अनुसार सभी इंडेंट दो दिन पहले जारी कर दिए गए थे। कलेंडर के अनुसार क्षेत्र में अब किसानों के पास गन्ना नहीं है। बताया कि चीनी मिल पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस सोमवार को जारी किया गया।

चीनी मिल अब तक 18 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 1.51 लाख क्विंटल चीनी बना चुकी है। जीएम ने बताया कि अगर किसी किसान के पास गन्ना है तो वह समय से चीनी मिल को सप्लाई कर दे। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना किसी कीमत पर नहीं लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here