मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर मानसून पूर्व की हल्की वर्षा जारी

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

भोपाल, 17 जून (UNI) मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर चार दिन से हो रही मानसून पूर्व (प्री मानसून) की हल्की फुल्की वर्षा और तेज हवाएं भी कहीं-कहीं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है और काश्तकार बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैै।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर हल्की वर्षा और बूंदाबांदी हुई है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने “यूनीवार्ता” को बताया कि आज खजुराहो में 12़ 7 मिलीमीटर, उमरिया में 11 मिमी, जबलपुर में 9 मिमी, सतना में 6 मिमी, गुना 3 मिमी, नौगांव 2 मिमी और सागर सहित कुछ अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। उन्होंने बताया कि अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। अतएव प्रदेश में तापमान के ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है।

राजधानी भोपाल में दोपहर से आंशिक बादल छाये रहने और बीच बीच में धूप के भी चमकने का क्रम जारी रहा, लेकिन आज वर्षा या बूंदाबांदी की खबर नहीं है। हालांकि तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होने से शाम के समय मौसम सुहावना रहा। यहां कल के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ने के साथ 37़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। रात्रि का भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27़ 1 रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40़ 9 खरगोन और 40़ 1 खंडवा में रिकार्ड हुआ। इसके अलावा शेष सभी स्थानों पर तापमान चालीस डिग्री से नीचे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज चमक की स्थिति बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। भोपाल में भी तेज हवाओं के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here