राजस्थान : एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, संघर्ष समिति ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया

हनुमानगढ़: एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में संघर्ष समिति ने सोमवार को शहीदी दिवस के अवसर पर बड़े आंदोलन की घोषणा की। टिब्बी क्षेत्र में सैकड़ों किसानों और स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि फैक्ट्री से जुड़ा एमओयू रद्द नहीं किया गया और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। उनकी प्रमुख मांगों में फैक्ट्री का एमओयू रद्द करना और किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री स्थल पर जमीन समतल करने जैसी गतिविधियों का भी विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि इन्हें तुरंत नहीं रोका गया, तो किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

समिति ने आगे की रणनीति का भी खुलासा करते हुए बताया कि, 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर हनुमानगढ़ जंक्शन में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here