चीनी बिक्री में करोड़ों का घोटाला : राजू शेट्टी

कोल्हापुर: चीनी मंडी

स्वाभिमानी शेतकरी संघठन के नेता और भूतपूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा की, महाराष्ट्र की कई चीनी मिलों द्वारा चीनी बिक्री में करोड़ों का घोटाला हुआ है, और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इस मामले की पूरी जांच करनी होगी। शेट्टी ने कहा की, बाढ़ और सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में भी केरल की तरह राष्ट्रिय आपदा घोषित करनी चाहिए और महाराष्ट्र को केंद्र सरकार की तरफ से 25 हजार करोड़ रुपयों की आपदा सहायता मदद मिलनी चाहिए। इस मांग को लेकर स्वाभिमानी शेतकरी संघठन द्वारा आन्दोलन छेड़ने की घोषणा भी शेट्टी ने की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शेट्टी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया की, राज्य में अभी भी एक लाख किसानों को सरकार द्वारा लागू कर्ज मुक्ति योजना का लाभ नही मिला है। बाढ़ग्रस्त पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली और सातारा जिले के लिए मदद में सरकार द्वारा कोताही बरती जा रही है, अगर सरकार का रवैया नही बदला तो हम (स्वाभिमानी शेतकरी संघठन) सरकार का विरोध करेंगे।

महाराष्ट्र के पुणे, सांगली, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश ने कहर ढाया है और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। गन्ने और अन्य फसलों के किसानों के बारे में बात की जाए तो वे सदमे की स्थिति में हैं और अब अपने जीवन को वापस से पटरी पे लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here