गन्ना किसानों के लिए 16 नवंबर को सोलापुर में राजू शेट्टी निकालेंगे विशाल मोर्चा; 39 चीनी मिलों से बढ़े हुए दाम देने की मांग

सोलापुर (महाराष्ट्र): स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने सोलापुर जिले के गन्ना किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए 16 नवंबर को जिला कलेक्टर कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकालने की घोषणा की है।रविवार को पंढरपुर में आयोजित एक बैठक में 4,000 से अधिक गन्ना किसानों के साथ चर्चा के बाद शेट्टी ने यह घोषणा की। किसानों ने उनसे सोलापुर जिले की सभी 39 चीनी मिलों पर दबाव बनाकर गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग की।

राजू शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “सोलापुर के गन्ना किसान चाहते हैं कि यहां की चीनी मिलें कोल्हापुर मॉडल लागू करें। हाल ही में हमारे आंदोलन के बाद कोल्हापुर में गन्ने का भाव तय किया गया है। यदि चीनी मिलों ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो 16 नवंबर को सोलापुर जिले की सभी 11 तहसीलों के किसानों को साथ लेकर विशाल मोर्चा निकाला जाएगा।”उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि मोर्चे के बाद भी किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो स्वाभिमानी शेतकरी संगठन पंढरपुर में सोलापुर-हैदराबाद राजमार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन करेगा। इसके साथ ही पूरे जिले में बंद का आह्वान भी किया जा सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरतलब है कि राजू शेट्टी ने हाल ही में तीन दिनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस दौरान पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। आंदोलन के दबाव में कोल्हापुर की चीनी मिलों के प्रबंधन ने गन्ने का खरीद मूल्य 4,200 रुपये प्रति टन देने पर सहमति जताई थी। शेट्टी ने बताया कि, सोलापुर के किसानों ने उन्हें जानकारी दी है कि जिले की चीनी मिलें फिलहाल गन्ने के लिए 2,800 से 3,000 रुपये प्रति टन तक भुगतान कर रही हैं।महाराष्ट्र के प्रमुख चीनी उत्पादक जिलों में शामिल सोलापुर में 2025-26 के गन्ना पेराई सीजन के दौरान 1.55 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गन्ने की पेराई हुई थी।

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता ने कहा, “राज्य के प्रमुख चीनी उत्पादक जिलों में शामिल होने के बावजूद सोलापुर के किसानों को बेहद कम भाव मिल रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है।”शेट्टी ने बताया कि, दो दिन पहले सोलापुर जिला प्रशासन ने गन्ने के मूल्य को लेकर बैठक आयोजित की थी, लेकिन इसमें एक भी चीनी मिल मालिक शामिल नहीं हुआ।उन्होंने कहा, “किसान संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे, लेकिन चीनी मिल मालिकों ने पत्र भेजकर पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये प्रति टन देने की बात कही। किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।”

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here