गन्ने की FRP बढ़ाए सरकार: कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष से राजू शेट्टी का अनुरोध

नई दिल्ली: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष विजय पाल शर्मा से गन्ने की एफआरपी बढ़ाने की मांग की। राजू शेट्टी ने कहा की, केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एफआरपी के अनुसार दर का भुगतान करने का रणनीतिक निर्णय लिया है। जिस समय सरकार ने यह निर्णय लिया, उस समय गन्ना उपोत्पाद एथेनॉल के उत्पादन की कोई नीति नहीं थी। एफआरपी नीति तय करते समय एथेनॉल उत्पादन पर विचार नहीं करने से गन्ना किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

राजू शेट्टी ने कहा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के अनुकूल नीतिगत निर्णय से भारतीय चीनी उद्योग को काफी हद तक फायदा हो रहा है। जिसके कारण एथेनॉल अब गन्ना पेराई का अंतिम उत्पाद बनता जा रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से चीनी मिल मालिक इस लाभ को गन्ना किसानों के साथ साझा करने के लिए तैयार नहीं है। वर्तमान में गन्ने की खेती की लागत काफी हद तक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here